बिहार विधानसभा बजट सत्र में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विभाग के बजट पर चर्चा होगी। सरकार की ओर से विधायकों के सवालों का जवाब दिया जाएगा। कयास लगाया जा रहा है कि शराबबंदी के मुद्दे पर विपक्ष नीतीश को घेर सकता है।
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से होगी शुरू
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। इससे पहले 21 मार्च को स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और विधानमंडल के बजट पर चर्चा होनी थी, मगर उस तिथि पर छुट्टी रहने की वजह से 24 मार्च को इन विभागों पर चर्चा हुई। 24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री के विभागों-गृह विभाग, सामान्य विभाग आदि पर चर्चा की जानी थी। अब यह आज होगी। बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें : डबल इंजन की सरकार ने सहनी के पीठ पर भोंका छुरा : राबड़ी देवी




















