इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी हुई सामने आ रही। बिहार के 20 जिलों के जिलाधिकारी और 25 IPS अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस सभी की ट्रेनिंग मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में होगा। ये ट्रेनिंग 19 दिसंबर 2022 से 13 जनवरी 2023 तक चलेगी। जिसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से लेटर जारी कर दिया गया है। जारी लेटर में ट्रेनिंग के लिए अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। साथ ही जरुरी दिशा निर्देश भी दिया गया है।
इन अधिकारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
- उदयन मिश्रा(डीएम, कटिहार)
- नवीन कुमार(डीएम,मुंगेर )
- अमित कुमार(सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक)
- अरविंद कुमार वर्मा(डीएम,मधुबनी)
- श्रीकांत शास्त्री(डीएम,किशनगंज)
- कुंदन कुमार(डीएम,पश्चिम चंपारण)
- सुनील कुमार यादव(नगर एवं आवास विभाग के अपर सचिव)
- कौशल कुमार(डीएम,सुपौल)
- इनायत खान(डीएम, अररिया)
- सुब्रत कुमार सेन(डीएम, भागलपुर)
- आनंद शर्मा(डीएम,सहरसा)
- नवदीप शुक्ला (डीएम, कैमूर)
- नवल किशोर चौधरी(डीएम,गोपालगंज)
- रंजीता(श्रम आयुक्त)
- शैलजा शर्मा(पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव)
- धर्मेंद्र कुमार(डीएम,रोहतास)
- सौरभ जोरवाल(डीएम,औरंगाबाद)
- यशपाल मीणा(डीएम,वैशाली)
- अमित कुमार पांडेय(डीएम, सीवान)
- उदिता सिंह(डीएम, नवादा)
- रोशन कुशवाहा(डीएम,बेगूसराय)
- अभिलाषा कुमारी शर्मा (वित्त विभाग की संयुक्त सचिव)
- श्याम बिहारी मीणा(डीएम,मधेपुरा)
- शशांक शुभंकर(डीएम,नालंदा)
- आदित्य प्रकाश(कृषि निदेशक)