ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य की 243 विधानसभा (Bihar Election 2025) सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ NDA यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच है। राज्य में प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी का डेब्यू काफी कमजोर रहा है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सीमांचल क्षेत्र में भी कमजोर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। हालांकि, अंतिम नतीजे आना बाकी हैं।

गोविंदगंज सीट (Govindganj Seat) से लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार राजू तिवारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 32683 मतों के अंतर से कांग्रेस के शशि भूषण राय को हराया। नरकटियागंज (Narkatiaganj Seat) से भाजपा नेता संजय कुमार पांडे 26458 वोट से जीते। राजनगर (Rajnagar Seat) से सुजीत कुमार 42185, गया टाउन (Gaya Town) से प्रेम कुमार 26423 वोट से जीते।
बिहार की मसौढ़ी सीट से जदयू उम्मीदवार अरुण मांझी 7643 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने राजद उम्मीदवार रेखा देवी को हराया। बरुराज सीट से भाजपा के अरुण कुमार सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी के राकेश कुमार को 29052 मतों से मात दी।
फतूहा से राष्ट्रीय जनता दल के नेता डॉक्टर रामानंद यादव ने 7 हजार 992 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने इस मुकाबले में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के टिकट पर मैदान में उतरीं रूपा कुमारी को हराया है। तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार राजू कुमार रहे। उन्हें 8598 वोट मिले।
भारतीय जनता पार्टी ने मधुबन सीट (Madhuban Seat) अपने नाम कर ली है। यहां पार्टी उम्मीदवार राणा रणधीर ने राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी संध्या रानी को 5 हजार 492 मतों से हराया। रणधीर को कुल 86 हजार 2 वोट मिले थे। सीट पर तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के विजय कुमार कुशवाह रहे। साहिबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह 13522 मतों से जीते
नीतीश आवास पर सियासी हलचल तेज.. संजय झा–अशोक चौधरी और सम्राट की अहम बैठक
बिहार की अलौली सीट से जनता दल यूनाइटेड ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 35 हजार 732 मतों के भारी अंतर से राष्ट्रीय जनता दल के रामवृक्ष रदा को हराया। हरनौत सीट से जदयू के ही हरि नारायण सिंह 48335 वोटों से जीते, बेलागंज से मनोरमा देवी 2882 मतों से जीतीं।
जनता दल यूनाइटेड उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट (Kalyanpur Seat Result) से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 38 हजार 586 मतों से लेफ्ट नेता को मात दी है। सीट पर उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार राम बालक पासवान रहे।






















