Bihar IAS Transfer: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र में भी तेज़ी से हलचल मच गई है। चुनावी तैयारी और सरकारी कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव को चुनावी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि प्रशासनिक पदस्थापन का सीधा असर कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और मतदाताओं तक सरकारी योजनाओं की पहुँच पर पड़ता है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में अब डॉ. चंद्रशेखर की अहम भूमिका होगी। उन्हें पटना प्रमंडल के कमिश्नर पद से हटाकर सीएम सचिवालय का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इलेक्शन कमीशन ने बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को दी जानकारी.. दिए ये निर्देश
पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर की जिम्मेदारी अब अनिमेष कुमार पराशर को दी गई है। पराशर इससे पहले पटना नगर निगम के आयुक्त थे। वे पहले से ही बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं और अब नई भूमिका में पूरे प्रमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था पर उनकी सीधी नजर होगी।
वहीं, पटना नगर निगम की बागडोर यशपाल मीणा को सौंपी गई है। वे इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके सामने राजधानी की शहरी व्यवस्था, सफाई, यातायात और चुनाव के दौरान नगर निकाय से जुड़ी चुनौतियों को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।






















