चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों (Bihar Election counting 2025 Live) के अनुसार, NDA 111 सीटों (भाजपा 48, जदयू 47, लोजपा 13, HAMS 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 31 सीटों (राजद 23, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार 3 राउंड की गिनती के बाद, मोकामा सीट से JD(U) उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार पहले राउंड की गिनती के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा की जय ढोलकिया, 26वें राउंड की मतगणना के बाद BJD की स्नेहांगिनी छुरिया से 3547 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। महुआ सीट से LJP(RV)’s के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 1/26 राउंड की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
बाढ़ विधानसभा सीट से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार जेडीयू के सियाराम सिंह 4822 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी करणवीर सिंह यादव 2160 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस सीट पर एनडीए के पक्ष में बढ़त का रुझान बना हुआ है।
विक्रम विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के अनिल कुमार ने 9999 वोट हासिल कर बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ 8563 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। यह सीट एनडीए और गठबंधन दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है।

दानापुर सीट से तीसरे राउंड के बाद राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव 7536 वोटों से आगे चल रहे हैं। दानापुर में राजद की बढ़त महागठबंधन के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो रही है।
पटना साहिब में कांग्रेस उम्मीदवार शशांक शेखर 5494 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट इस बार विशेष रूप से सुर्खियों में है क्योंकि यहां मुकाबला कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।
शुरूआती रुझानों में NDA को बढ़त.. BJP-JDU नेताओं में उत्साह
मसौढ़ी में जदयू प्रत्याशी अरुण मांझी 2007 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर वोटिंग के बाद से ही एनडीए के पक्ष में माहौल देखा जा रहा था।
मुजफ्फरपुर की काटी विधानसभा से जेडीयू के अजीत कुमार ने 4178 वोट प्राप्त कर 1634 मतों की बढ़त बना ली है। राजद के इसराइल मंसूरी को 2544 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के सुदर्शन मिश्रा 156 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पूर्णिया सदर सीट पर भाजपा के विजय खेमका ने 13,850 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र यादव (6571 वोट) से 6279 वोटों की भारी बढ़त बना ली है। पूर्णिया की यह सीट भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कसबा में पहले राउंड के परिणामों में लोजपा (रामविलास) के नितेश कुमार सिंह 6147 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि मो. इरफान आलम को 1177 वोट मिले हैं।
जमुई और सिकंदरा सीटों पर भी मुकाबला जोर पकड़ चुका है। सिकंदरा से पहले राउंड में हम (एनडीए) के प्रफुल्ल कुमार मांझी 2088 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि राजद के उदय नारायण चौधरी 1899 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। यहां हम प्रत्याशी 189 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
मुजफ्फरपुर की मीनापुर सीट से जदयू के अजय कुमार ने 4766 वोटों के साथ बढ़त बनाई है। राजद के मुन्ना यादव को 2535 वोट मिले हैं, जबकि जन सुराज के तेज नारायण 254 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। जदयू उम्मीदवार लगभग 2231 मतों से आगे चल रहे हैं।






















