बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता राज्य की 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनावी प्रक्रिया बिहार की राजनीति के लिए अहम मोड़ पर है, क्योंकि इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। बिहार विधानसभा की 122 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़े की बात करें तो बिहार में अब तक 47.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

जमुई जिले में अब तक मतदान का तापमान सबसे ज्यादा दिखा है। दोपहर 1 बजे तक यहां 50.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झाझा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 53.66 प्रतिशत, जबकि चकाई में 50.95 प्रतिशत, सिकंदरा में 49.58 प्रतिशत और जमुई विधानसभा में 49.16 प्रतिशत वोटिंग हुई। आंकड़ों से साफ है कि जमुई में मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व को पूरे जोश के साथ मना रहे हैं।

वहीं, जहानाबाद जिले में भी वोटरों की सक्रियता दिखी है। यहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 46.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 216-जहानाबाद, 217-घोसी और 218-मखदुमपुर सीटों पर मतदाताओं ने सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगाईं। स्थानीय पर्यवेक्षकों के अनुसार, महिला और प्रथम बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।
Bihar Election 2025 Live: मोदी की फोटो दिखाकर करा रहे थे वोटिंग.. RJD ने कर दिया वीडियो वायरल !

कैमूर जिले में भी मतदान की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों — रामगढ़ (47.63%), मोहनियां (50.69%), भभुआ (49.42%) और चैनपुर (50.91%) — में मतदान का प्रतिशत मजबूत स्थिति में है। यह संकेत दे रहा है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, वोटिंग प्रतिशत में और इजाफा संभव है।






















