बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का महासंग्राम आज अपने पहले चरण में प्रवेश कर चुका है। 6 नवंबर को राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान जारी है। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और बूथों पर लंबी कतारें इस बात का संकेत दे रही हैं कि जनता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।
बक्सर से मुजफ्फरपुर तक मतदान में गड़बड़ियों के आरोप तेज.. RJD ने EC से की कार्रवाई की मांग
पहले चरण में कई सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन सीटों पर जिन नेताओं की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा, उनमें तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा शामिल हैं। इनके अलावा नीतीश कुमार सरकार के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी इस चरण के मतदान से तय होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 44.48 प्रतिशत वोटिंग हो गई है। 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता लगातार पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान उत्साहजनक रहा।
अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार
रोसड़ा में 40.1%,
जाले में 40.17%,
अलिनगर में 37.5%,
गौरा बौराम में 37.5%,
बिहारी शरीफ में 37%,
दानापुर में 38.5%,
खगड़िया में 42.3% मतदान हुआ है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि यह प्रारंभिक आंकड़े हैं और कुछ मतदान केंद्रों से अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसमें मामूली परिवर्तन संभव है। राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।






















