बिहार चुनाव (Bihar Election Shock) में एआईएमआईएम के प्रदर्शन और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हमने खड़गे साहब से मुलाकात की और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। मुझे लगता है कि हमसे कुछ गलतियाँ हुईं। ओवैसी साहब सीटों का अनुरोध कर रहे थे। अगर उन्होंने सही जगह और सही समय पर अनुरोध किया होता, तो इस पर विचार किया जा सकता था। लेकिन यह सच है कि ओवैसी ने वहां के युवाओं को प्रभावित किया। उन्होंने (कांग्रेस प्रमुख) कहा कि इसका झारखंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए और हमें झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय को उचित सम्मान देना चाहिए।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। नीतीश कुमार दसवीं बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार और एनडीए की जीत पर कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह अभी तक सदमे में हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि एनडीए को मात देने के लिए हमें ईमानदारी से एक होना होगा। भाजपा में एक से बढ़कर एक तिकड़मबाज हैं। ये हमें बिहार के चुनाव में देखने को मिला। बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की, ये कैसे हो सकता है?
दिलीप जायसवाल ने कहा- जनता समझ रही है परिवारवाद का असली मतलब.. JDU नेताओं ने बताया सरकार का एजेंडा
उन्होंने आगे कहा कि न कोई लहर है और न ही जनता आपको चाहती है, इसके बावजूद इतनी सीटें ला रहे हैं। हमें (विपक्ष दलों को) आपस में मिलकर चुनाव लड़ना होगा। मैंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है और उन्होंने मुझे काम दिया है कि झारखंड में असदुद्दीन ओवैसी के झांसे में हमारे (अंसारी समाज से जुड़े) युवा न आएं, उन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इनका विकास करने के लिए कहा गया है। हम लोग सबको लेकर चलने वाले लोग हैं।






















