बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Voting Live) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता राज्य की 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनावी प्रक्रिया बिहार की राजनीति के लिए अहम मोड़ पर है, क्योंकि इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। बिहार विधानसभा की 122 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
ईवीएम में गड़बड़ी
नवादा के बूथ संख्या 392 पर ईवीएम में गड़बड़ी की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है, लेकिन EVM में गड़बड़ी के कारण आधे घंटे बाद भी वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।
122 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत वोटिंग.. गयाजी में सबसे तेजी से हो रहा मतदान
मतदान का बहिष्कार
औरंगाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 54 पर मतदान का बहिष्कार किया जा रहा है, यहां ग्रामीण मतदाता वोट नहीं डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि चार महीने पहले ही जिले के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बूथ पर 353 वोट हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं बनाई गई है, जिसके कारण मतदान का बहिष्कार किया गया है।






















