बिहार विधानसभा चुनाव-(Bihar Election 2025) का आज परिणाम आने वाला है। पटना के एएन कॉलेज में 14 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र एएन कॉलेज में बनाया गया है, जहां प्रशासन ने सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
बिहार चुनाव में मंत्रियों की साख दांव पर..! 28 दिग्गजों का आज तय होगा भविष्य
राजनीति के प्रमुख चेहरे भी आज सुबह से ही सक्रिय हैं। Tejashwi Yadav ने 10 सार्कुलर रोड से निकलकर पोलो रोड स्थित अपने मुख्यालय पर पहुंचकर मतगणना-वार रूम में बैठकर पूरे राज्य की गिनती पर निगरानी की। इस दौरान उनके साथ सांसद Misa Bharti भी मौजूद रहीं। इस प्रकार न सिर्फ दल बल्कि उनकी रणनीति-टीम आज मुख्य मोर्चे पर हैं।
बेगूसराय
1 बेगूसराय के प्रत्याशी कुंदन सिंह आगे
2 चेरिया बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद आगे
3 बछवारा से बीजेपी प्रत्याशी के सुरेंद्र मेहता आगे ।
4 तेघरा से बीजेपी प्रत्याशी के रजनीश सिंह आगे,
5 मटिहानी से आरजेडी प्रत्याशी बोगो सिंह आगे,
6 साहेबपुर कमाल से आरजेडी प्रत्याशी ललन यादव आगे।
7 बखरी से सीपीआई प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान आगे।






















