बिहार में अभी चर्चा यही है कि विधानसभा में विश्वासमत (Bihar Floor Test) के दौरान क्या होगा। सबके अपने अपने दावों के बीच इंतजार सोमवार का है। इससे पहले शनिवार, 10 फरवरी को तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को बैठक के लिए बुलाया। लेकिन बाद में खबर आई कि वह बैठक विधायकों के कैम्प में तब्दील हो गई। शाम ढ़लते, सुबह होते होते तस्वीरें और वीडियोज आने लगे। शुरुआत में लगा जैसे विधायक बंधक बने हुए हैं। लेकिन रविवार को जो वीडियो वायरल हुआ उसमें राजद के विधायक गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं।
तेजस्वी ने किया अपनी पार्टी के नेताओं को नज़रबंद

मोहब्बत वाले हफ्ते यानि वैलेंटाइन वीक में राजनीतिक टेंशन खूब है। शायद इसी मिक्स्ड माहौल को राजद नेताओं का वायरल गाना बता रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में तेजस्वी यादव बैठे हैं। बगल में विधायक चेतन आनंद, विधान पार्षद कारी शोएब, विधायक शक्ति यादव भी हैं। एक की हाथ में गिटार है और गुनगुनाया जा रहा है –
“काली काली जुल्फों के पर्दे न डालो,
हमें जिंदा रहने दो, ऐ हुस्न वालों,
न छेड़ो हमें, हम सताए हुए हैं
बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं”




















