बिहार में छठ पूजा पर्व को बड़े उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। बिहार में छठ पूजा पर्व मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हर व्यक्ति चाहता है कि छुट्टी में घर जाकर छठ पूजा कि जाये। लेकिन बीते दिन बुधवार को बिहार सरकार ने छठ पर मद्य निषेध विभाग के कर्मचारियों छुट्टी रद्द किए जाने का फरमान सुनाया था। लेकिन आज यानि गुरुवार को सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है। विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए ये बड़ी खुश खबरी है। दरअसल सरकार ने छठ पर मद्य निषेध विभाग को खुला रखने और सामान्य दिन की तरह काम काज करने का आदेश दिया था। लेकिन कर्मचारियों के विरोध के बाद सरकार को अपना आदेश वापस लेना पड़ा है।

कर्मचारियों के विरोध के सामने झुकी सरकार
बिहार सरकार द्वारा छुटियाँ रद्द किए गए फैसले का कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। फैसले के विरोध में राज्य के 23 रजिस्ट्रार विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद इन रजिस्ट्रारों का एक दिन के वेतन पर सरकार ने रोक लगा दिया था। लेकिन आज आख़िरकार सरकार को कर्मचारियों के विरोध के सामने झुकना पड़ा। और छुटियाँ रद्द किए जाने के फैसले को वापस लिया गया।