बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 1314 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह राशि 3 लाख शिक्षकों के लिए जारी की गई है। यह राशि वेतन मद में जारी की गई है। दरअसल, राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि अक्टूबर माह का वेतन दशहरा के कारण पहले ही दे दिया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर से वेतन भुगतान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिक्षा विभाग ने वेतन की राशि जारी करने के साथ पत्र भी जारी किया है जिसमें आदेश दिया गया है कि यह राशि सिर्फ वेतन मद में ही खर्च की जाएगी। इसका कोई दूसरा उपयोग नहीं होगा। इसके साथ ही शिक्षक नियोजन के छठे चरण में चयनित 45 हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों के 31 दिसंबर तक के वेतन भुगतान की अनुमति प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने दी है। इनका वेतन जुलाई के बाद से रुका हुआ था। इन शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन 31 जुलाई 2023 तक किए जाने के आदेश दिए गए थे।




















