आज यानि 21 अगस्त को बिहार में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत कुल 20 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को अलर्ट जारी कर सचेत किया है। बता दें कि इन जिलों में भी सबसे अधिक बारिश रोहतास और कैमूर होने के आसार है।
इन जिलों को लेकर जारी किया गया अलर्ट
- बक्सर
- भोजपुर
- रोहतास
- भभुआ
- औरंगाबाद
- अरवल
- पटना
- गया
- नालंदा
- शेखपुरा
- नवादा
- बेगूसराय
- लखीसराय
- जहानाबाद
- भागलपुर
- बांका
- जमुई
- मुंगेर
- खगड़यिा
- कैमूर




















