भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी ने बिहार बजट को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने कहा, “बिहार का बजट है, जिसमें बहुत कुछ आ रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में जिस तरीके से दिखाया गया है, बिहार विकसित राज्यों की ओर जा रहा है और सरकार पूरी बिहार को विकसित करने के लिए काम कर रही है।”
BREAKING: बिहार का नया बजट आज दोपहर 2 बजे आएगा, वित्त मंत्री विजेंद्र यादव करेंगे पेश
सरावगी ने कल पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण (2025-26) का जिक्र करते हुए कहा, “जिस तरीके से आर्थिक सर्वेक्षण आया, हमारा विकास दर देख लीजिए, प्रति व्यक्ति आय देख लीजिए—हम तमिलनाडु के टक्कर में आ गए हैं।”आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, 2024-25 में बिहार की विकास दर 13.1% रही, जो राष्ट्रीय औसत (लगभग 7-9%) से काफी अधिक है। बड़े राज्यों में यह तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है।
अमेरिका के द्वारा टैरिफ घटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री हैं जिनका कमाल है आज देख लीजिए शक्तिशाली देश में सबसे बड़ा अमेरिका भी आज किस तरीके से आज टेरिf घटाने पर मजबूर हुआ हैसरावगी का बयान NDA सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, जिसमें अवसंरचना, रोजगार और आर्थिक सुधारों पर फोकस है। उन्होंने जोर दिया कि बिहार अब “उच्च-वृद्धि पथ” पर है और जल्द ही विकसित राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।






















