आज यानि 25 अगस्त को बिहार विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाया गया है। नई सरकार के गठन के बाद ये पहल विधान परिषद का सत्र है। सत्र की शुरुआत में सबसे पहले देवेश चंद्र ठाकुर ने सभापति के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। वह बिहार विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति बने हैं। विधान परिषद में सभी दलों द्वारा उनको बधाई दी। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानों के जरिए हमला बोला। साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सचेत भी किया।
नीतीश कुमार से सचेत रहे तेजस्वी- सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई जैसा बताते हुए कहा कि तेजस्वी को नीतीश कुमार से सचेत रहने की जरुरत है। हमलोग इनके साथ रह कर देख चुके हैं। नीतिश कुमार ने बिहार का पॉलिटिकल DNA तय कर दिया है जो कहीं भी जा सकता है। नीतीश कुमार किसी के साथ एक साल जयादा नहीं रहते हैं और ना ही दो साल से ज्यादा अलग रहते हैं। उन्होंने कहा कि BJP की तो एक पीढ़ी ही नीतीश कुमार से मार खाई है पर RJD की दो पीढ़ी नीतीश कुमार से मार कहा चुकी है।
तेजस्वी यादव ने दिया जवाब
सम्राट चौधरी द्वारा सचेत किए जाने पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने सम्राट से पूछा की आप तो पहले RJD में थे,फिर JDU में गए और अब BJP में हैं तो पहले अपनी विचार धारा के बारे में बता दीजिए।




















