बिहार के पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में डेयरी उद्योग को नई ऊंचाई देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ‘सात निश्चय-3’ के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत राज्य के हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति (Milk Production Committee) गठित करने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा, दुग्ध उत्पादन समिति के गठन से पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सकेगा. राज्य के टोटल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है. बाकी के सभी गांवों में अगले दो सालों के अंदर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दूध बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है. अब सात निश्चय-3 के तहत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दूध बिक्री केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में राज्य की टोटल 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं.






















