बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह बजट विपक्ष की समझ से परे है। उन्होंने कहा, “विपक्ष बजट की गंभीरता को नहीं देख पाई। ये बजट स्वावलंबी भारत को वोकल फॉर लोकल यानी घर-घर रोजगार की नई लकीर खींचने वाला है।
बिहार का मौसम: घने कोहरे का येलो अलर्ट कई जिलों में, अगले 48 घंटों में बारिश की एंट्री
जायसवाल ने बजट की प्रमुख बातें गिनाईं – IIT और IIM में सीटें बढ़ाना, नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संदेश, जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतों में कमी और खास तौर पर बिहार के लिए हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी। उन्होंने कहा, “अब बिहार में भी सेमी बुलेट ट्रेन देख पाएंगे, जो राज्य के विकास को नई गति देगी। मंत्री ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया।






















