बिहार सरकार के मनोनीत गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान का अभिनदंन समारोह मोतिहारी गाँधी आडोटोरियल में किया गया। जहाँ गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान संबोधन में अपने जीवन की वृतांत सुनाते भावुक हो रोने लगे। उन्होंने अपने जीवन में हुए बदलाव का सारा श्रेय पूर्वी चंपारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को दिया।
उन्होंने कहा कि अपना राजनीतिक करियर कम्युनिस्ट पार्टी से शुरू किया। पहली बार चुनाव लड़ने के साथ कई संघर्ष से अवगत होकर पूर्वी चंपारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह के कहने पर भाजपा में आये और दूसरी बार विधायक बन अब बिहार सरकार के मंत्री बने है जिसका समूचे श्रेय पूर्वी चंपारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को देते हुए रो पड़े।
वहीं पूर्वी चंपारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को अपना अभिभावक बताते हुए गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि यदि ये न होते तो आज हम मंत्री न बनते। वहीं अपनी आपबीती बताते हुए बोले कि हम अपने राजनीतिक शुरुआती में कई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रात गुजारे हैं।
बता दें कि मोतिहारी शहर स्थित बापू सभागार में बीजेपी के द्वारा दलित समाज से आने वाले मंत्री जनक राम और कृष्णनंदन पासवान का अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्वी चंपारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह समेत पूर्वी चंपारण लोकसभा के सभी 6 बिधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे वही कार्यकर्ताओ ने बड़े बड़े फूल माला से दोनो मंत्रीगण का स्वागत किया।




















