बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोकामा हत्याकांड (Mokama Hatya Kand) और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि बिहार में कानून का राज है और पुलिस को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। कानून अपना काम कर रहा है, उसके बाद अदालत है और मामला अदालत में भी जाएगा। अदालत इन सब पर बारीकी से नजर रखती है और फिर उचित निर्णय लेती है।
मोकामा दुलारचंद यादव हत्याकांड.. आधी रात को अनंत सिंह गिरफ्तार
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव जानते हैं कि उनके सभी लोग, खुद तेजस्वी यादव सहित उनके सभी नेता, अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। जब 1990 से 2005 तक जंगलराज था, तो अपराधियों को हर जगह संरक्षण मिला। अपराध की स्थिति ऐसी थी कि नरसंहार, बलात्कार, हत्या, जातीय उन्माद, डकैती जैसे अपराध करने वाले लोग राजद के मंत्रियों के घरों में शरण लेते थे। अपराधियों को संरक्षण देना, परिवारवाद करना, गरीबों की जमीन हड़पना, यह सब राजद के स्वभाव में है।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले तेजस्वी यादव.. ‘महाजंगलराज’ जैसी स्थिति बन चुकी है
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, “कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। चुनाव के दौरान ऐसी घटना होना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने गिरफ्तारी भी कीं। नीतीश कुमार की सरकार में कोई पक्षपात नहीं होता, न्याय होता है।” राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “अगर वे राजद के सभी विजयी प्रत्याशियों को भी उपमुख्यमंत्री बना दें, तो भी राजद-कांग्रेस गठबंधन का बिहार में कोई भविष्य नहीं है। वे 50 का आंकड़ा पार कर लें वही बहुत बड़ी बात होगी।”






















