बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद संजय झा रविवार को गोपालगंज में लोगों से रूबरू हुए। सबेया फील्ड में स्टॉलों का निरीक्षण करने और लाभुकों से सीधे संवाद करने के बाद मुख्यमंत्री ने 1599 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत है और पिछले कार्यकाल की तुलना में अब प्रदेश में विकास की गति स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।
Nitish Kumar @Gopalganj: 1585 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास.. सबेया एयरपोर्ट से उड़ान का भरोसा
नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले हालात बहुत खराब थे, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी थी, और लोग शाम के बाद अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि जब केंद्र में उनकी सरकार थी, तब भी गाँवों में स्थिति बेहतर नहीं थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने ग्रामीण और शहरी विकास में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
मुख्यमंत्री ने लाभुकों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांसद संजय झा ने भी क्षेत्रीय विकास में सरकार की पहल की सराहना की।