पटना में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) जारी है। सबसे पहले यह यात्रा पटना के गांधी मैदान पहुंची। पटना में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं का महाजुटान है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा समेत कई सारे दिग्गज वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में मार्च के लिए मौजूद हैं।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत कई अन्य दूसरे नेता इस मार्च में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन के नेता खुले वैन में सवार होकर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक निकल पड़े। गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर शुरू हुआ यह मार्च बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। जहां प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा शुरू हुई। महागठबंधन के नेताओं का संबोधन शुरू हो गया है।
वोट चोरी करवाकर बिहार में जीतने की कोशिश- खरगे
15 दिनों की यात्रा की चर्चा पूरे देश में हुई। भाजपा ने इस यात्रा में रुकावट पैदा करने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं डरे। वोट चोरी वो करते हैं और जितने भी लोग बैंक से पैसा लूट कर भाग जाते हैं उनको भी यह लोग संभालते हैं। वोट चोरी कराकर बिहार में जीतने की कोशिश हो रही है। लेकिन आप सतर्क रहें।
Voter Adhikar Yatra Live: तेजस्वी यादव ने कहा- दो भाजपाई चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रहे वोट चोरी
बाबा साहेब आबंडेकर ने, नेहरू जी ने, महात्मा गांधी ने इस देश में आजादी के बाद वोट का अधिकार दिलाया। गरीब या महिला या कोई अन्य हो उन सब को इन्हीं लोगों ने वोट का अधिकार दिलवाया। इसलिए उस वोट को खोना नहीं है। मैं आपसे विनती करूंगा कि आज हमसब को जोर से लड़ना है। हमारे हक पर जो खतरा है उसे दूर करना है। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी और तेजस्वी समेत हमारे गठबंधन के साथियों ने इसमें मदद की थी।

इस दौरान खरगे पटना पुलिस की व्यवस्था से नाराज़ दिखे. उन्होंने कहा कि यहां पुलिस का सही इंतजाम क्यों नहीं? राहुल जी, मैं विपक्ष का नेता, तेजस्वी बिहार में विपक्ष के नेता, लेकिन पुलिस का इस सभा में सही इंतजाम नहीं। यहां धक्का-मुक्की हो रही है। पुलिस जान ले कि अभी हमारी सरकार नहीं लेकिन कम हम भी सत्ता में आएंगे।
एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे : राहुल गांधी
वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कहा कि ये यात्रा बिहार में शुरू हुई। इसको हमने वोटर अधिकार यात्रा नाम दिया। यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं। महारष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस पार्टी औऱ शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था। यह सौ फीसदी सच है। करीब 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं। नए वोटर आकर वोट करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे गठबंधन का जो वोट था। जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला। सभी नए वोट बीजेपी को मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग औऱ बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की है। हमने दिखाया कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बेंगलुरु सेट्रल में सात विधानसभाए हैं। छह में हम जीत जाते हैं। जहां एक लाख फर्जी वोट थे वहां हम हार जाते हैं और उसी वोट से बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है।’






















