आज पटना के ज्ञान भवन में प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से बात रखा। वही उन्होंने जन सुराज यात्रा के बारे में बताया। प्रशांत किशोर हाल ही में कांग्रेस को अपने तरीके से संचालित करना चाहते थे। लेकिन यह संभव नही हो सका। प्रशांत किशोर कांग्रेस बीजेपी जैसी बड़ी पार्टियों के रणनीतिकार रह चुके हैं।
आज प्रशांत किशोर ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार की दशा और दिशा बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि तीन से चार महीने तक जनसंवाद करूंगा जिसकी शुरूआत पश्चिम चम्पारण से होगी। तीन हजार किलोमीटर पद यात्रा करने की बात कही। विकास के लिए नई सोच की जरूरत है।उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर से पद यात्रा की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं बनाउंगा। तीस साल से बिहार का विकास नहीं हुआ है।
प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें
- सीएम नीतीश से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नही
- गांधी परिवार के क्षत्र छाया में काम करना नहीं मंजूर
- अपने तन-मन से अपने आप को बिहार को सौंप रहा हूं
- लोगो के सुझाव के बाद ही पार्टी का गठन
- बिहार में जाति कोई मुद्दा नहीं
- 17 हजार लोगों से बात करूंगा उसके बाद पार्टी बनाने की स्थिति स्पष्ट होगी
- पार्टी मेरी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की होगी जो इसमें योगदान करेंगे
- तीन-चार साल तक बिहार के लोगों तक पहुंचने में समय लगाऊंगा
- 30 साल के बाद भी बिहार देश का पिछड़ा और गरीब राज्य
- विकास के कई मानकों में बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर
यह भी पढ़ें : – जदयू मंत्री ने तेजस्वी और प्रशांत किशोर को लेकर जानिए क्या कहा