भागलपुर (Bhagalpur) के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) ने दावा किया है की बिहार की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के सरकार से बाहर हो जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा की उनका कोई कंडीडेट नहीं था। भाजपा ने अपना उम्मीदवार उनको दिया। जिनकी विधानसभा चुनाव में जीत हुई है।
जो भी सम्मान मिल रहा है, वह भी नहीं मिलेगा
जेडीयू विधायक ने कहा की सहनी अब भाग कर कहां जायेंगे। जो भी सम्मान मिल रहा है, वह भी नहीं मिलेगा। एमएलसी चुनाव (mlc election) में वीआईपी को सीट नहीं देने पर गोपाल मंडल ने कहा की उन्हें सीट क्यों दिया जायेगा। उन्हें पहले से मंत्री बनाया गया है। अब कितना दिया जायेगा। मांझी के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा की वे समझदार आदमी है। उन्हें पहले मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद बेटे को मंत्री बनाया गया। बहुत कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। बिहार में कुछ नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बनाकर रखा है। शराबबंदी को लेकर गोपाल मंडल ने कहा की सीएम नीतीश कुमार हमेशा शराब नहीं पिने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग शराब पी रहे हैं। गरीब लोग शराब बनाकर पीते हैं। जिससे उनकी मौत होती है।