पटना: बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद (Bihar State Religious Trust Board) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि विभाग द्वारा 12 जून 2025 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही बोर्ड के 11 अन्य सदस्यों के नामों की भी अधिसूचना जारी की गई है।
प्रो. नंदन बिहार की राजनीति और शिक्षण जगत दोनों में एक परिचित चेहरा हैं। तेजतर्रार वक्ता और प्रशासनिक समझ रखने वाले प्रो. रणबीर नंदन को पहले बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों में इनकी पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
बोर्ड में विभिन्न जिलों से 11 अन्य सदस्य भी नामित किए गए हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्य सदस्यों में विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, दयानंद कुमार, विश्वमोहन दास, आनंद कुमार, विवेकानंद गिरी, हिमराज राम, सायण कुणाल, चंदन कुमार सिंह, राम बहादुर सिंह और अभिमन्यु कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।

