बिहार में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के जरिए हुई, जिसमें अधिकतर ने योगदान कर लिया है। अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होते ही उन अतिथि शिक्षकों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है, जिनके बूते महीनों तक ये स्कूल चलते रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) नहीं पढ़ाएंगे। जिन स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों ने ज्वाइन कर लिया है, वहां से अतिथि शिक्षकों की छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कई स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटा भी दिया गया है।
बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था।




















