• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Bihar School Librarian Recruitment News, Bihar Education Department Librarian Update, Library Science Students Protest Bihar

बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक.. पद सृजन की उलझन में फंसी परीक्षा, डिग्रीधारियों की बढ़ी चिंता

January 19, 2026
इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मधुबन बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में मौत, अफरा-तफरी मच गई

इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मधुबन बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में मौत, अफरा-तफरी मच गई

February 9, 2026
दूसरी बार मां बनने की तैयारी में सोनम कपूर, गोद भराई में करीना, भूमि, खुशी कपूर पहुंचे

दूसरी बार मां बनने की तैयारी में सोनम कपूर, गोद भराई में करीना, भूमि, खुशी कपूर पहुंचे

February 9, 2026
पावरस्टार पवन सिंह ने तोड़ा वादा! 11 गरीब बहनों की सामूहिक शादी में नहीं आए, अंकुश राजा अकेले निभाए जिम्मेदारी

पावरस्टार पवन सिंह ने तोड़ा वादा! 11 गरीब बहनों की सामूहिक शादी में नहीं आए, अंकुश राजा अकेले निभाए जिम्मेदारी

February 9, 2026
रिश्वतखोरी का खुलासा: बीडीओ को 50 हजार घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

रिश्वतखोरी का खुलासा: बीडीओ को 50 हजार घूस लेते हुए किया गिरफ्तार

February 9, 2026
अतिक्रमण हटाओ अभियान में हंगामा: पटना के मेदांता अस्पताल के सामने टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को घायल किया

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हंगामा: पटना के मेदांता अस्पताल के सामने टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को घायल किया

February 9, 2026
भोजपुर के किसानों-युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नई चीनी मिल की तैयारी पूरी, डीएम ने भेजी रिपोर्ट

भोजपुर के किसानों-युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नई चीनी मिल की तैयारी पूरी, डीएम ने भेजी रिपोर्ट

February 9, 2026
नीतीश सरकार का बड़ा दावा: 2026 में 1.50 लाख नई वैकेंसी, विभागों को भेजे गए आदेश

नीतीश सरकार का बड़ा दावा: 2026 में 1.50 लाख नई वैकेंसी, विभागों को भेजे गए आदेश

February 9, 2026
Bihar Land Dispute Crime News, DGP Vinay Kumar Press Statement, Vijay Sinha Land Reform Meeting, Bihar Police on Land Mafia

वर्दी की गरिमा पर सख्त पहरा.. वायरल बदसलूकी से लेकर निलंबन तक, बिहार पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश

February 9, 2026
ओम बिरला के खिलाफ मोशन: अखिलेश यादव की अलग सोच से विपक्ष की रणनीति पर संकट

ओम बिरला के खिलाफ मोशन: अखिलेश यादव की अलग सोच से विपक्ष की रणनीति पर संकट

February 9, 2026
Tej Pratap Yadav in Patna meeting, तेज प्रताप यादव JJD बैठक पटना, Tej Pratap Yadav Bihar padal yatra announcement, JJD national executive meeting Patna

तेज प्रताप यादव की 38 जिलों की यात्रा से JJD को मिलेगा नया विस्तार.. RJD नेतृत्व पर सीधा हमला

February 9, 2026
मोदी सरकार सवालों से भाग रही है.. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संसद नहीं चलने पर घेरा

मोदी सरकार सवालों से भाग रही है.. राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संसद नहीं चलने पर घेरा

February 9, 2026
Tejashwi Yadav in Rouse Avenue Court hearing, लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी यादव की पेशी, CBI जांच लैंड फॉर जॉब मामला, बिहार राजनीति में तेजस्वी यादव

राउज़ एवेन्यू कोर्ट में तेजस्वी यादव की पेशी.. बोले- न्याय जरूर मिलेगा, अदालत पर भरोसा है

February 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, February 10, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन भर्ती पर ब्रेक.. पद सृजन की उलझन में फंसी परीक्षा, डिग्रीधारियों की बढ़ी चिंता

by RaziaAnsari
January 19, 2026
in बिहार, पटना
0
Bihar School Librarian Recruitment News, Bihar Education Department Librarian Update, Library Science Students Protest Bihar
535
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया (Bihar Librarian Recruitment) पर फिलहाल विराम लग गया है। इस फैसले ने बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर चुके हजारों अभ्यर्थियों को असमंजस में डाल दिया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद अब बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा फिलहाल नहीं कराई जाएगी। विभाग पहले ही इस संबंध में बिहार कर्मचारी चयन आयोग को स्पष्ट कर चुका है कि जब तक नए पदों का सृजन नहीं होता, आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाए।

इस फैसले की जड़ में स्कूलों और पदों के बीच बढ़ता असंतुलन है। वर्ष 2010 में जब लाइब्रेरियन के पद सृजित किए गए थे, तब राज्य में लगभग छह हजार उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थे। उसी आधार पर पदों की संख्या तय की गई थी। बीते डेढ़ दशक में बिहार में स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ी और अब यह आंकड़ा 9360 तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद लाइब्रेरियन के पद पुराने ढांचे पर ही टिके रहे। हालात यह हैं कि शिक्षा विभाग को विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जिलों से मिली रिपोर्ट में करीब 4500 पद खाली बताए गए थे, लेकिन यह आंकड़ा भी 2010 के पद सृजन के आधार पर ही था।

बिहार में मंत्रियों के बाद अफसरों को जिले का प्रभार.. बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला

शिक्षा विभाग का कहना है कि लाइब्रेरियन के पद केवल उन्हीं स्कूलों में सृजित किए जाएंगे, जहां वास्तव में पुस्तकालय की व्यवस्था मौजूद है। इसी कारण अब पूरे राज्य में स्कूलों की वास्तविक स्थिति का नए सिरे से आकलन किया जा रहा है। कितने स्कूलों में लाइब्रेरी है, कहां संसाधन उपलब्ध हैं और कहां नए पदों की जरूरत है, इन सभी बिंदुओं पर निर्णय के बाद ही नई पद संख्या तय होगी। यही प्रक्रिया भर्ती में देरी की सबसे बड़ी वजह बन रही है।

Related Post

TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार शिक्षक भर्ती आंदोलन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बयान, Bihar TRE4 protest news, Teacher recruitment Bihar update

TRE-4 पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- समीक्षा के बाद ही आएगा नोटिफिकेशन.. अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार अलर्ट

February 6, 2026
Bihar TRE 4 teacher recruitment 2026 update, BPSC teacher vacancy Bihar latest news, Bihar shikshak bharti 2026 infographic

बिहार TRE 4 भर्ती 2026.. 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ

December 9, 2025

भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा को लेकर स्थिति साफ है कि इसमें लंबा वक्त लग सकता है। पहले नए पदों का सृजन होगा, फिर शिक्षा विभाग बिहार बोर्ड को पात्रता परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश देगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और परिणाम की औपचारिकताएं पूरी होंगी। इस पूरे चक्र में महीनों नहीं बल्कि साल भर तक का समय लगने की आशंका जताई जा रही है।

स्वाभिमान की विरासत को नमन: महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम नीतीश.. दिया सम्मान का संदेश

बिहार में स्कूल लाइब्रेरियनों की अंतिम नियुक्ति 14 साल पहले हुई थी। पहली बार इस पद के लिए नियम वर्ष 2008 में बनाए गए और 2010-11 में संविदा के आधार पर 2596 पदों पर भर्ती पूरी हुई। इनमें से करीब 2100 लाइब्रेरियन नियोजित शिक्षकों की तरह कार्यरत रहे। वर्तमान समय में विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 1696 लाइब्रेरियन सेवाएं दे रहे हैं। सरकार पुराने लाइब्रेरियनों को भी सक्षमता परीक्षा के माध्यम से नियमित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

इस बीच लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। उनका तर्क है कि जब शिक्षकों के लिए नई नियमावली बनाई जा सकती है, तो लाइब्रेरियनों के लिए भी उसी तर्ज पर समयबद्ध भर्ती क्यों नहीं हो सकती। हालांकि शिक्षा विभाग ने संकेत दिया है कि लाइब्रेरियन नियुक्ति की नई नियमावली तैयार कर ली गई है और इस पद को हाईस्कूल शिक्षक के बराबर वेतनमान दिया जाएगा। लेकिन जब तक पद सृजन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक यह राहत केवल कागजों तक ही सीमित रहेगी।

Tags: Bihar education department newsBihar Librarian RecruitmentBSSC Librarian ExamLibrarian Eligibility Exam BiharLibrary Science Jobs BiharSchool Librarian Vacancyबिहार लाइब्रेरियन भर्तीबिहार स्कूल लाइब्रेरियन भर्तीलाइब्रेरियन पात्रता परीक्षालाइब्रेरी साइंस करियर
Share214Tweet134
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार शिक्षक भर्ती आंदोलन, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बयान, Bihar TRE4 protest news, Teacher recruitment Bihar update

TRE-4 पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- समीक्षा के बाद ही आएगा नोटिफिकेशन.. अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार अलर्ट

by RaziaAnsari
February 6, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती (Bihar TRE-4 Teacher) को लेकर विवाद और असमंजस लगातार गहराता जा रहा है। लंबे समय से...

Bihar TRE 4 teacher recruitment 2026 update, BPSC teacher vacancy Bihar latest news, Bihar shikshak bharti 2026 infographic

बिहार TRE 4 भर्ती 2026.. 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ

by RaziaAnsari
December 9, 2025
0

बिहार में शिक्षक (Bihar TRE 4 Notification) बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए नई उम्मीद की किरण...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.