Bihar Security Update: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। दूसरी ओर, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी कर दी गई है। यह निर्णय राज्य सरकार के गृह विभाग और डीजीपी के समन्वय से लिया गया है।
राज्य सुरक्षा समिति की 19 सितंबर 2025 को हुई बैठक के बाद गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा। पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. दिलीप जायसवाल को आपराधिक खतरों के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक है।
बिहार चुनाव से पहले पटना में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक.. भूपेश बघेल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
वहीं, पप्पू यादव को पहले दी गई वाई प्लस सुरक्षा को अब वाई श्रेणी में समायोजित किया गया है। यह समायोजन राजनीतिक और सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में नेताओं की सुरक्षा पर हमेशा विशेष ध्यान दिया जाता है।
















