इस वक्त की बड़ी खबर बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से जुड़ी आ रही है। विजय कुमार सिन्हा ने स्पीकर पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो नोटिस दिया गया है वो नियमानुसार नहीं है। इसलिए उन्होंने नोटिस को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने आगे कहा की वह लोकतंत्र पर अटूट आस्था रखते है। स्पीकर होने के नाते नियमों और परपराओं का संरक्षण करना उनका काम है। इसलिए अब सदन में बिना किसी भय और पक्षपात के वो अपनी बात सदन में रखेंगे।
कल सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होगी
कल यानि 24 अगस्त को बिहार विधानसभा सदन के सत्र की शुरुआत होनी है। पर विजय कुमार सिन्हा ने कह है कि कल सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होगी बल्कि पहले सरकार का काम होगा। यानि नई सरकार को सबसे पहले बहुमत साबित करना होगा।
आसान पर नहीं बैठ सकते- विधानसभा उपाध्यक्ष
विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव नियमों के अनुसार ही लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव के आने के 14 दिन के अंदर चर्चा और वोटिंग करना ही होगा। उन्होंने कह कि कल सदन में विजय कुमार सिन्हा आसान पर नहीं बैठ सकते




















