बिहार हो अलग अलग राज्यों को जाने वाली 34 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक है। हर ट्रेन के रूट बदलने का शेड्यूल अलग अलग है। ये ट्रेनें बिहार से दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत अन्य राज्यों तक जाती हैं। कुल 34 ट्रेनों का रूट बदला है। जबकि गुजरात जाने वाली एक ट्रेन रद्द कर दी गई है। रेलवे के मुताबिक भटनी सेक्शन पर प्री-एनआई वर्क 27 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक और एनआई वर्क चार से 08 नवंबर के बीच होगा। वहीं पिवकोल सेक्शन पर 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्री-एनआई और 6 से 8 नवंबर के बीच एनआई वर्क किया जाएगा। इस दौरान दोनों सेक्शन पर 12538 /12537 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर पोरबंदर सहित 15 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
- 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार 27 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
- 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
- 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा 4 नवंबर से 7 नवंबर तक
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली 28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक
- 02564 नई दिल्ली-बरौनी 3 नवंबर से 8 नवंबर तक
- 14674 अमृतसर-जयनगर 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक
- 15048 गोरखपुर-कोलकता 30 अक्टूबर, 5, 6 और 7 नवंबर को
- 12554 वैशाली एक्सप्रेस 3 से 5 नवंबर तक
- 15203 बरौनी-लखनऊ 6 नवंबर को
- 12553 वैशाली एक्सप्रेस 7 नवंबर को
- 12565 बिहार संपर्क क्रांति 7 नवंबर को
- 13019 बाघ एक्सप्रेस 6 नवंबर को
- 15909 अवध असम एक्सप्रेस 6 नवंबर को
- 15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस 5 नवंबर को
यह ट्रेन रहेगी रद्द
- 12538/12537 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर, 1, 6 और 8 नवंबर को रद्द रहेगी
इन ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा
- 15027 मौर्य एक्सप्रेस 27, 28, 30 अक्टूबर, 3, 4, 5, 6 और 7 नवंबर
- 13020 बाघ एक्सप्रेस 27 अक्टूबर और 1 नवंबर
- 12565 बिहार संपर्ककांति 28 और 29 अक्टूबर




















