जब से अयोध्या में राम मंदिर बना है तब से यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में ज्यादा होने लगी है। लगातार लोग अयोध्या में बसे रामलला के दर्शन को जा रहे हैं। वहीं अब आरा जंक्शन से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया फिक्स कर दिया गया है। चेयर कार में यात्रियों को 1 हजार 10 रुपए चुकाने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 19 सौ रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि आरा से वाराणसी की यात्रा कर रहे लोगों को चेयर कार में 705 रुपए चुकाने होंगे। ये 18 मार्च के लागू किया जाएगा।
बता दें कि एग्जीक्यूटिव क्लास में बैठने के लिए हर सीट 1280 रुपए देने होंगे। आरा से लखनऊ की यात्रा के लिए 14 सौ 40 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर के लिए 25 सौ 50 रुपए देने होंगे। इस किराए में चाय, नाश्ता और खाना सब इनक्यूडेड होगा।
बता दें कि पटना से अगर अयोध्या के लिए अगर आप वंदे भारत के चेयर कार में बैठते हैं तो उसका एक सीट का किराया 1540 रुपए होगा। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में बैठने के लिए हर सीट का किराया 2060 रुपए होगा। वहीं एसी चेयरकार का 1090 रुपए एक सीट का होगा।
वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) के लिए पटना-लखनऊ गोमतीनगर एक्सप्रेस का किराया 2765 रुपए है। इस ट्रेन का उद्घाटन 12 मार्च को पीएम मोदी ने किया था। हालांकि, अभी इसका नियमति संचालन शुरू नहीं हुआ है। 18 मार्च से यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी।