मानसून की सक्रियता बिहार में बरकरार है। भले ही जून और जुलाई में अपेक्षा के अनुरुप बारिश बिहार में नहीं हुई। लेकिन अगस्त में ऐसे आसार नहीं है। राज्य में सामान्य के मुकाबले अभी 46 फीसदी तक बारिश की कमी रही है। लेकिन अगस्त में यह कमी दूर हो सकती है। क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में भारी और बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा यह स्थिति अभी दो से तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। रविवार को पटना समेत कई जिलों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
इन 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- दरभंगा
- सहरसा
- मधेपुरा
- सुपौल
- वैशाली
- समस्तीपुर
- खगड़िया
- भागलपुर
दो जिलों में येलो अलर्ट
- सीतामढ़ी
- मुजफ्फरपुर
इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी
- पटना
- मुजफ्फरपुर
- सारण
- बक्सर




















