Bihar Weather मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। किशनगंज एवं सीतामढ़ी में अति भारी वर्षा एवं अररिया, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई।पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश के 25 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 156.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। दिन भर बादलों की आवाजाही बने होने के साथ बूंदाबांदी के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।पटना के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी में गुरुवार 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, गयाजी में सर्वाधिक वर्षा गुरुवार को 41.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज एवं फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।






















