जनवरी की कड़ाके की ठंड ने अब अलविदा कह दिया है, लेकिन बिहार के मौसम में अभी भी कुछ ट्विस्ट बाकी हैं! IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राज्य में शीतलहर का दौर लगभग खत्म हो चुका है। दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जिससे अब सुबह-शाम की कनकनी कम हो रही है, हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
बिहार: भागलपुर के नौगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 150 से ज्यादा कौवों की मौत से हड़कंप
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमालय की तराई से सटे जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है. हालांकि धूप निकलने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटने की उम्मीद है.
वहीं, राज्य के शेष जिलों में हल्के स्तर का कुहासा देखने को मिल रहा है. हालांकि, सुबह से ही धूप खिली हुई है. इस कारण कोहरे का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर पूरे बिहार में धूप रहने की संभावना है. आज के बाद अगले छह दिनों तक कोहरे का कोई अलर्ट नहीं है.






















