पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बिहार के विभिन्न हिस्सों जैसे दरभंगा, भागलपुर (नवगछिया) में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामले सामने आने के बाद जू में सख्त रोकथाम उपाय लागू किए गए हैं।
जू के पक्षी घर (एवियरी) में दुनिया भर से आए दुर्लभ और अनोखे पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां 24 घंटे केयर टेकर तैनात किए गए हैं, ताकि पक्षियों की हर गतिविधि पर निरंतर नजर रखी जा सके।जू प्रशासन का कहना है कि बेजुबान पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी तक जू में कोई बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है, और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
पर्यटकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सतर्क रहें। यह कदम न केवल जू के पक्षियों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि संभावित फैलाव को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।






















