केंद्रीय गृह मंत्री राज्य नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के लोग जो संविधान के खतरे की बात का भ्रम फैला रहे हैं। यह इन लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। भारत में संविधान सुरक्षित है। नरेंद्र मोदी की सरकार जब से है तब से सब कुछ सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज विकास हो रहा है और यह लोग भ्रष्टाचारी लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर झूठ बोल रहे हैं।
पटना पहुंचे राहुल गांधी.. बेगूसराय में ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा में होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने चारा घोटाला किया, दूध घोटाला किया, कौन-कौन सा घोटाला किया, आज उनके साथ यह लोग मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की पार्टी, भ्रष्टाचारियों की पार्टी, लालू यादव की पार्टी को बिहार के लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से बिहार का विकास हो रहा है। आगे भी होगा और उनकी कमान राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रखे हुए हैं।
महागठबंधन में हलचल तेज: राहुल गांधी के दौरे से पहले राजेश राम पहुंचे राबड़ी आवास
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा कि राहुल गांधी जो पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल हो रहे हैं, पहले वह अपना पलायन रोके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 2005 से पहले का बिहार देखना चाहिए और 2005 के बाद का भी बिहार देखना चाहिए। जिस तरीके के हालात थे, वह हालात कितना बदले हैं बिहार में, कितना विकास हुआ।
राहुल गांधी का बिहार दौरा: ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ की हुंकार से गरमाया चुनावी समर
उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पिताजी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोकेमिकल लगाएंगे, कहां लगा। नरेंद्र मोदी के सरकार ने लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भगवा रंग से नफरत है। इसीलिए उजला रंग को पसंद करते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले अपना पलायन तो रोक लें, कभी यूपी से, कभी केरल से, उनके आने से कोई असर नहीं पड़ेगा। उनको भगवा रंग से नफ़रत है। इसलिए आज सफेद रंग चुने है।