बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां उनका स्वागत मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग चादर देकर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को को यादगार बनाने के लिए उन्हें तराजू पर एक रूपये के सिक्के से अपने नेता को तौला गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो आम आदमी पार्टी का हाल हुआ वहीं हाल तेजस्वी का होगा।

इन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2005 से अपने शासनकाल में अपराधिक प्रतिक्रिया लाने का काम किया। बिहार के अंदर वही अपराधी आज राक्षस बना हुआ है।लालू यादव का परिवार ही ‘फादर ऑफ क्राइम’ है। तेजस्वी यादव बेरोजगार हैं और बेरोजगार आदमी को कोई काम नहीं रहता है। तो वह गाल बजाता है। वही हाल है इन लोग का।अभी आपने देखा है, जैसे अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार से लिप्त होकर राजनीति कर रहे थे। इसी तरह यहां भी नेता प्रतिपक्ष से लेकर पिता पुत्र तक इसी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।केजरीवाल का जो हाल हुआ वही हाल इन लोगों का होगा।
मंदिर निर्माण में चंदा देने पहुंचे थे जदयू विधायक… कार्यक्रम में हो गई मारपीट
उन्होंने कहा कि हमारे युवा वर्ग को राजनीति में आना चाहिए, हम लोगों की अब राजनीतिक उम्र दस बीस साल की बची है। अगर आज युवा वर्ग राजनीति में आते है तो उन्हें अनुभव होगा. वे राजनीति में आकर देश की दिशा और दशा तय कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश मोदी की गारंटी पर चल रहा है। हम लोगों की पार्टी को कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है वह मोदी की गारंटी पर ही वोट दे रहे हैं और हम लोगों को जिता रहे हैं। आज हमारी जो दिल्ली में जीत हुई है वह पूर्वांचल की देन है, हमारे बिहार की देन है।
दिल्ली के नतीजों के बाद संजय राउत ने आप और कांग्रेस को दी नसीहत
उन्होंने कहा कि 11:30 हजार करोड़ रुपया कोसी मिर्ची नदी का लिंक को दिया गया है जो दरभंगा से लेकर किशनगंज तक जाएगा। यह 11000 करोड़ रुपये में नहर बाद सिंचाई जो कि किसानों के लिए 50000 हेक्टेयर खेत के लिए दिया जाएगा। साथ ही साथ रोड भी साथ में चलेगा जो दरभंगा से सिलीगुड़ी तक मात्र 3 घंटे में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि1868 करोड़ रुपया दरभंगा के ड्रीम प्रोजेक्ट को अगर कोई सरकार एक बार में देता है तो वह हमारी सरकार है।