राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने 2025 के पद्म पुरस्कारों से देश के प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सुशील मोदी को मरणोपरांत सार्वजनिक मामले के क्षेत्र मे उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सभी विभूतियों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने यह सम्मान सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी सुशील मोदी को सौंपा है।

समान ग्रहण करने के बाद श्रीमती मोदी ने कहा कि यह पूरे बिहार का सम्मान है। वहीं उनके पुत्र अक्षय ने इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा है कि सम्मान से भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का आत्मग्रह बढ़ा है।
पहलगाम हमले पर बयान देना पड़ा भारी, अब पटना में भी Neha Singh Rathore के खिलाफ शिकायत
बताते चलें कि सुशील मोदी को यह सम्मान समाज के विभिन्न तबको व लोगों बीच काम किया और बिहार के विकास के लिए कई सामाजिक कार्य किए, जिनमें अस्पतालों और गरीब लोगों की मदद करना भी शामिल था।” विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए। यह सम्मान उनके निधन से मिले लोगों के घावों पर दवा के रूप में भी काम करेगा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। खासकर उन युवाओं के लिए जिन्हें लक्ष्य निर्धारित करने और दिशा देने के लिए नेताओं की आवश्यकता होती है।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, बिहार का नाम किया रोशन
श्रीमती मोदी ने कहा कि मरणोपरांत सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित करना दरअसल सुशील मोदी की पांच दशकीय सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन के समर्पण व सद्कार्य की पहचान का सम्मान है। इस सम्मान से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं व सुशील मोदी को चाहने वालों के साथ मेरा परिवार भी हर्षित है। सुशील मोदी के इस सम्मान को बिहारवासियों को समर्पित कर मुझे अतिशय प्रसन्नता होगी, क्योंकि उनका सम्पूर्ण समर्पण बिहार के प्रति था।