बिहार में 12 फरवरी को नई सरकार का फ्लोर टेस्ट है फ्लोर टेस्ट से पहले सभी पार्टी अपने अपने विधायकों को नजरबंद कर रखी है भाजपा ने भी सभी विधायकों को बोधगया शिफ्ट किया था हालांकि वहां से आज सभी विधायकों को पटना ला रही है। जहां से सभी विधायक डिप्टी सीएम के आवास पर डिनर करेंगे।
शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले बीजेपी के तमाम विधायकों को बोधगया से पटना लाए जा रहे हैं। बीजेपी के सभी विधायकों को आज शाम बस से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर लाया जाएगा। जहां आयोजित भोज में सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे। इस भोज में बीजेपी के वो तीन विधायक भी शामिल होंगे जो पिछली मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे। विधायक विनय बिहारी, रश्मि वर्मा और मिश्री लाल यादव बोधगया से आने वाले विधायकों से पहले डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचेंगे। जहां डिनर सभी एक साथ करेंगे।
‘बिहार में नहीं होगा खेला‘
बिहार में खेला होने के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में किसी तरह का कोई खेला नहीं होने वाला है। ये सब फालतु की बात है। एनडीए के सारे विधायक एकजुट हैं। तेजस्वी यादव अपना घर देंखे और अपना घर बचाए। उनको अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए अपनी पार्टी के विधायकों को अपने घर में ही नजरबंद कर रखा हैं। तेजस्वी भ्रम में जी रहे हैं जबकि एनडीए के लोग एकजुट है। कोई गायब नहीं है। कांग्रेस के विधायक एक सप्ताह पहले गायब हो गये। कल फ्लोर पर पता चल जाएगा कि कल विपक्ष का क्या हश्र होने वाला है। महागठबंधन को पराजय और एनडीए की विजय होने वाली है।




















