जमुई की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भीषण टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गये हैं। घटना बिहार के नालंदा में हुआ है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, विधायक खुद भी अस्पताल में मौजूद हैं।
होली स्पेशल गाड़ियों के बावजूद पटना आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं.. कई-कई घंटे लेट भी
मिली जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह अपने बॉडीगार्ड के साथ पटना से जमुई लौट रहीं थीं, तभी नालंदा के बिंद के पास बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी एस्कॉट गाड़ी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे यह तय है’
घायलों से मिलने के लिए विधायक श्रेयसी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचीं हैं। और घायलों का हाल-चाल जाना रही हैं। घायल अंगरक्षकों की पहचान नालंदा के रहने वाले रंजन कुमार और गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्जकर जल्द ही गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा।