JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में सुबह 6 बजे से ही वाहन जांच चलाए जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यातायात डीएसपी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सुबह 6 बजे से ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों में वाहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त नौकरी पेशे वाले लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते है। लोगों को इस वाहन जांच से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं फरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो जाता है। चेकिंग से बचकर भागने के चक्कर में लोग दुर्घटना को आमंत्रित करते है। इतना ही नहीं दोपहर के वक्त जब बच्चों के स्कूल की छुट्टी होती है तब भी वाहन जांच के चलते अभिभावकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि यातायात डीएसपी को तत्काल इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। अन्यथा इस संबंध में जिले के सिटी एसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सही काम कर रहा है चेकिंग अभियान चलना चाहिए। जिस समय में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वह समय उचित नहीं है। इसके अलावा प्रशासन कार्रवाई करें इससे किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है।
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? कांग्रेस का विधानसभा से सूपड़ा साफ होने की आहट, जदयू की ताकत अचानक बढ़ेगी
Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर तेज करवट लेती दिख रही है। विधानसभा के भीतर और बाहर जिस...




















