रांची: मांडू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा धनबल के सहारे देश में अपनी हुकूमत चलाना चाहती है जिस तरह महाराष्ट्र,गोवा में खरीद फरोख्त कर चुनी हुई सरकारें गिराई गई उस तरह झारखंड में भी कोशीश भाजपा द्वारा की गई। झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए चुने हुए आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया गया, विधायकों की एकता और जन समर्थन से भाजपा अपना मंसूबा पूरा नहीं कर पायी। हेमंत सोरेन को जेल भेजने वाली एजेंसी को उच्च न्यायालय ने लताड़ लगाई थी।न्यायालय के निर्देश के बाद रिहाई के पश्चात हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने कई अहम जनहित के फैसले लिए जिसमें वृद्धावस्था पेंशन की उम्र सीमा में कमी,मईंया सम्मान योजना, किसानों का 2 लाख का ऋण माफी, बिजली बिल माफी प्रमुख है। आज हम चुनावी मैदान में अगले 5 वर्षों के लिए सात गारंटी के साथ है। हमने भाजपा की तरह झूठे वादों का पिटारा जनता के सामने नहीं रखा,हमने सभी को साथ लेकर चलने का रोड मैप तैयार किया है। भाजपा कहती कुछ और करती कुछ है। 2013 के चुनाव में 70% जनता ने भाजपा को पसंद नहीं किया था,जनता भाजपा की तोड़फोड़ की राजनीति और उनके सिद्धांतों को पसंद नहीं करती। पहले चरण के चुनाव में लोगों ने जबरदस्त रूप से महागठबंधन को मतदान किया है,दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा शायद खाता भी ना खोल पाए। भाजपा का सीधा लक्ष्य झारखंड पर कब्जा कर यहां के संसाधनों को अडानी अंबानी के हवाले करना है लेकिन महागठबंधन झारखंड वासियों का भला चाहती है।
समय की कमी के कारण अपने संबोधन के क्रम में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जनता का धन्यवाद करते हुए महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की।
बिहार के छह हवाई अड्डों को मिलेगा नया जीवन.. नीतीश कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई।...