बिहार सरकार लगातार विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है। वही कल यानी 31 अगस्त को तेलंगाना के सीएम KCR के पटना दौर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार, डिप्टी CM तेजस्वी यादव और KCR मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के विशेष राज के दर्जा को ले कर बात कही। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा ने पलटवार किया है। और साफ कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा।
नीतीश कुमार बार-बार BJP की मदद से CM बने है

जीवेश मिश्रा ने अपने बयानों से नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी को क्या घेरेंगे, BJP के बदौलत से ही नीतीश कुमार हर बार CM बने है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस बीजेपी की सवारी कर नीतीश कुमार इतनी बार मुख्यमंत्री बनें हैं उसी को अब वे घेरने चलें हैं। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डाटे वाली बात है।
नीतीश कुमार को BJP से जलन होती है
इसके साथ ही जीवेश मिश्रा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कहा कि बीजेपी ने जो भी काम किया है उससे नीतीश कुमार को जलन होती है। अगर हम अपने काम को जनता तक ले जाते हैं, तब नीतीश कुमार इसे प्रचार बताते हैं। बीजेपी MLA ने विशेष राज के दर्जा पर नीतीश कुमार पर सवाल दाग कर कहा कि नीतीश कुमार पहले खुद केंद्र में मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने इसके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई।




















