बिहार विधान परिषद का चुनाव सबसे रोचक हो चुका है। वैसे तो इसमें किसी प्रकार के टकराव की स्थिति नहीं है। लेकिन इसके उम्मीदवारों की प्रोफाइल रोचक है। भाजपा और जदयू, दोनों के हिस्से में दो-दो सीटें हैं। दोनों ने अपने अपने उम्मीदवारों का नामांकन कर दिया है। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों में बड़ा अंतर आर्थिक स्थिति का है। भाजपा के विधान परिषद उम्मीदवार, जदयू के उम्मीदवारों से सात गुना अधिक अमीर हैं।
JDU के उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 3.24 करोड़
जदयू से विधान परिषद उम्मीदवारों में आफाक अहमद अधिक अमीर हैं। हालांकि आफाक अहमद से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी हैं। दोनों की कुल संपत्ति 1.59 करोड़ है। इसमें अफाक अहमद की संपत्ति 62.20 लाख है। जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति 88.39 लाख है। आफाक की शैक्षणिक योग्यता एमकॉम है, इनके ऊपर कोई भी मामला दर्ज नहीं है। वहीं जदयू के दूसरे उम्मीदवार रविंद्र प्रसाद सिंह की कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपए है। इनके ऊपर भी कोई मामला दर्ज नहीं है।
BJP के उम्मीदवारों की संपत्ति 20.09 करोड़
भाजपा से MLC उम्मीदवार अनिल कुमार की कुल संपत्ति 18.54 करोड़ रुपए है। इनके ऊपर 1 मुकदमा भी दर्ज है। शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार हरि सहनी 1.55 करोड़ रुपए के मालिक हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता पीजी है। इनके ऊपर भी 1 मामला दर्ज है।




















