• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Bochaha Vidhan Sabha Election 2025 Analysis, बोचहा विधानसभा चुनाव नतीजे, रमई राम बोचहा सीट, बेबी कुमारी भाजपा उम्मीदवार, अमर कुमार पासवान राजद विजेता, Muzaffarpur politics 2025

Bochaha Vidhan Sabha 2025: बदलते समीकरणों का गढ़, 2025 चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज

September 15, 2025
Bihar Bulldozer Action Anti Encroachment Ara Encroachment Removal Drive Bulldozer Samastipur Illegal Construction Demolition Bihar

आरा में चला बुलडोज़र.. योगी मॉडल की तर्ज पर भोजपुर में कड़ी कार्रवाई

November 25, 2025
Bihar Government Housing Allocation Document Bihar Ministers Bungalow Allotment List Patna Official Government Order Housing

नीतीश सरकार के नए मंत्रियों को आवास का आवंटन, जानिए किसे कहां मिला बंगला

November 25, 2025
Rabri Devi New Government House Bihar 10 Circular Road Rabri Devi Bungalow Hardinge Road Bungalow Allotment Bihar

राबड़ी देवी को खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास.. नीतीश सरकार ने थमाया नोटिस

November 25, 2025
Mamata Banerjee Bangon Rally SIR Issue Congress Leaders on SIR Controversy SIR Protest and Voter List Debate India

ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ की रैली.. कांग्रेस नेताओं ने भी खोला मोर्चा

November 25, 2025
Nitish Kumar Patna Inspection Photo, CM Nitish Road Review in Patna, Bihar Development Work Mandiri Nala

पटना की सड़कों पर अचानक उतरे CM नीतीश कुमार.. निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप

November 25, 2025
Vijay Kumar Choudhary Takes Charge as IPRD Minister Bihar Image Bihar Information and Public Relations Department Office Photo Vijay Kumar Choudhary New Minister Welcome Ceremony Image

सूचना एवं जनसंपर्क की कमान संभालते ही विजय कुमार चौधरी ने बदली विभाग की कार्यशैली..

November 25, 2025
Bihar Vidhansabha Session 2025 Official Notice Image Bihar Assembly Winter Session Schedule Document Bihar Legislative Assembly Session Agenda

बिहार विधान सभा का सत्रः सत्ता-समीकरण, स्पीकर चुनाव और राजनीतिक टकराव के बीच पांच दिन का सत्र

November 25, 2025
Ram Kripal Yadav takes charge as Bihar Agriculture Minister Bihar Agriculture Department welcome ceremony Ram Kripal Yadav addressing officials Bihar farmers welfare announcement

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला मंत्रालय.. किसानों की आय दोगुनी-तीन गुनी करने का रोडमैप संकेत

November 25, 2025
Tejashwi Yadav review meeting photo, RJD Bihar election defeat analysis, Bihar politics 2025 Tejashwi strategy

हार से सबक और वापसी की तैयारी: तेजस्वी यादव ने शुरू किया ‘ऑपरेशन समीक्षा’, हर सीट का हिसाब अब होगा साफ

November 25, 2025
Dilip Jaiswal takes charge as Industry Minister Bihar Bihar Industry Department meeting Dilip Jaiswal media interaction Kishanganj tea industry development Bihar

बिहार में इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन की तैयारी.. दिलीप जायसवाल बोले- युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

November 25, 2025
Samrat Choudhary meeting with Bihar police officials Bihar Home Minister press conference DGP Vinay Kumar with Home Minister Bihar law and order review meeting

सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग.. माफिया, रोमियो व साइबर ठगों पर ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान

November 25, 2025
Bihar Satellite Township Project Image Nitin Naveen Bihar Urban Development Meeting Greenfield City Model Bihar

बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक लाना प्राथमिकता: नितिन नवीन

November 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 25, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव

Bochaha Vidhan Sabha 2025: बदलते समीकरणों का गढ़, 2025 चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज

by RaziaAnsari
September 15, 2025
in बिहार विधानसभा चुनाव
0
Bochaha Vidhan Sabha Election 2025 Analysis, बोचहा विधानसभा चुनाव नतीजे, रमई राम बोचहा सीट, बेबी कुमारी भाजपा उम्मीदवार, अमर कुमार पासवान राजद विजेता, Muzaffarpur politics 2025
532
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bochaha Vidhan Sabha 2025: मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 91) बिहार की राजनीति में हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। यह सीट सिर्फ एक राजनीतिक क्षेत्र भर नहीं बल्कि कई नेताओं के राजनीतिक करियर की धुरी भी रही है। कभी रमई राम का गढ़ कही जाने वाली यह सीट अब हर चुनाव में नए समीकरण गढ़ रही है। यही वजह है कि 2025 का विधानसभा चुनाव यहां और भी दिलचस्प होने वाला है।

चुनावी इतिहास

बोचहा की राजनीतिक यात्रा पर नजर डालें तो 1977 में जनता पार्टी के कपिलदेव ठाकुर ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1980 और 1995 में सीपीआई के अब्दुल सलाम, 1985 और 1990 में कांग्रेस उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। 2000 में भाजपा के विजय कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की, जबकि 2005 में राजद के रामनिवास प्रसाद ने सीट अपने नाम की। साल 2010 में जेडीयू के टिकट पर रमई राम विजयी हुए, जिससे यह सीट उनके प्रभाव का पर्याय बन गई थी।

2015 के विधानसभा चुनाव ने बोचहा की राजनीति का रुख बदल दिया। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी ने रमई राम को 24 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर चौंका दिया। इस चुनाव में बेबी कुमारी को 40.67% वोट मिले जबकि आरजेडी उम्मीदवार रमई राम को महज 26.18% वोटों पर संतोष करना पड़ा।

मीनापुर विधानसभा: यादव-मुस्लिम समीकरण और राजनीतिक बदलते रुझानों का गढ़

Related Post

RJD Blame government for janadesh ki chori

राजद का आरोप: नबीनगर, अगिआंव और संदेश सीटों पर पोस्टल बैलेट खारिज़ कर जनादेश की चोरी हुई

November 21, 2025
“नीतीश कुमार परिवार के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में” “निशांत कुमार जनता को धन्यवाद देते हुए” “सतीश कुमार भावुक अंदाज़ में बयान देते हुए” “बड़ी जनसभा में ख़ुश नीतीश कुमार और उनका परिवार”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा- भतीजे निशांत को राजनीति में आना चाहिए

November 16, 2025

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हो गई फेल.. अब छोड़ेंगे राजनीति ?

November 16, 2025

राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव जीते.. BJP के सतीश कुमार को हराया

November 14, 2025

2020 में यह सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खाते में गई। वीआईपी प्रत्याशी मुसाफिर पासवान ने आरजेडी के रमई राम को 11,268 वोटों से मात दी। मुसाफिर पासवान को 42.62% वोट मिले, जबकि आरजेडी को 36.45% वोट हासिल हुए।

हालांकि, 2022 के उपचुनाव में परिस्थितियां पूरी तरह बदल गईं। मुसाफिर पासवान के निधन के बाद हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने भाजपा समर्थित बेबी कुमारी को 36,500 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। राजद के हिस्से 82,562 वोट आए, जबकि भाजपा की बेबी कुमारी को 45,909 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।

जातीय समीकरण

बोचहा विधानसभा का जातीय समीकरण भी यहां की राजनीति को निर्णायक मोड़ देता है। यादव, भूमिहार और पासवान समुदाय यहां की राजनीति का आधार रहे हैं। 2022 के उपचुनाव में यादव और भूमिहार वर्ग का झुकाव राजद की ओर रहा, जिससे भाजपा को करारी हार मिली। वहीं, आंकड़ों पर नजर डालें तो 2011 की जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की कुल आबादी 4,25,473 है, जिनमें 96.45% ग्रामीण और 3.55% शहरी जनसंख्या है। कुल मतदाताओं की संख्या 2,54,247 है, जिनमें पुरुष मतदाता 53.16% और महिला मतदाता 46.84% हैं।

स्पष्ट है कि बोचहा सीट पर मतदाता हर चुनाव में नए समीकरण गढ़ते हैं। कभी यह सीट एक परिवार और एक नेता के प्रभाव में रही, लेकिन हाल के चुनावों में मतदाताओं ने जातीय और पारंपरिक दायरे से बाहर जाकर परिणाम दिए हैं। यही कारण है कि 2025 में यहां मुकाबला और भी कड़ा होगा। राजद, भाजपा और अन्य दल इस सीट को हर हाल में अपने पाले में करना चाहेंगे, क्योंकि यह सीट उत्तर बिहार की राजनीति की दिशा और दशा तय करने की क्षमता रखती है।

Tags: bihar assembly election 2025Bochaha caste factorBochaha Vidhan Sabha electionBochaha Vidhan Sabha Election 2025Muzaffarpur politicsअमर कुमार पासवान राजदबिहार चुनाव 2025बिहार चुनावी समीकरणबेबी कुमारी भाजपाबोचहा उपचुनाव नतीजेबोचहा विधानसभा 2025बोचहा विधानसभा सीटरमई राम बोचहा
Share213Tweet133
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

RJD Blame government for janadesh ki chori

राजद का आरोप: नबीनगर, अगिआंव और संदेश सीटों पर पोस्टल बैलेट खारिज़ कर जनादेश की चोरी हुई

by Pawan Prakash
November 21, 2025
0

RJD का आरोप: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने महागठबंधन प्रत्याशियों की...

“नीतीश कुमार परिवार के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में” “निशांत कुमार जनता को धन्यवाद देते हुए” “सतीश कुमार भावुक अंदाज़ में बयान देते हुए” “बड़ी जनसभा में ख़ुश नीतीश कुमार और उनका परिवार”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा- भतीजे निशांत को राजनीति में आना चाहिए

by RaziaAnsari
November 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के घर में उत्साह...

“प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी प्रचार सभा” “पटना चौक-चौराहों पर PK संन्यास पोस्टर” “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना” “जन सुराज पार्टी समर्थक निराशा”

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हो गई फेल.. अब छोड़ेंगे राजनीति ?

by RaziaAnsari
November 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी (JSP), जिसे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक नई राजनीतिक विकल्प के...

Tejashwi Yadav Raghopur Lead Image Bihar Election 2025 Counting Trends NDA Majority Bihar Election Graphic

राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव जीते.. BJP के सतीश कुमार को हराया

by RaziaAnsari
November 14, 2025
0

राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Result 2025) से आ रहे ताज़ा रुझानों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.