बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के राममंदिर मोड़ के पास सेक्टर 12 से टोटो चालाक की ऑटो चालकों ने पिटाई कर दी। टोटो पर बैठी महिलाओं के साथ भी ऑटो चालकों ने बदसलूकी की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो चालकों को पकड़कर थाने ले गई है। वही एक चालक मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, महिला बुरी तरह झुलसी, रिम्स में चल रहा इलाज
महिलाओं ने भी चालक को बचाने का किया प्रयास
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12 का रहने वाला टोटो चालक दीपक बरनवाल 3 महिलाओं को अपने टोटो से राम मंदिर लाया था। इस दौरान महिला पार्लर से निकलने के बाद जब टोटो में सवार होने पहुंची तो राम मंदिर मोड में मौजूद ऑटो चालकों ने पैसेंजर को टोटो में बैठाने का विरोध किया और चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने भी चालक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के साथ भी ऑटो चालकों ने बदतमीजी की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो चालकों को अपने साथ थाने ले गई।




















