आज पूरा विश्व दिव्यांगजन दिवस मना रहा है। इसी को लेकर बोकारो स्टील केसीएसआर विभाग की ओर से बोकारो और उसके आसपास के रहने वाले ग्रामीण क्षेत्र के 262 दिव्यांग जनों के बीच अलग-अलग उपकरण का वितरण किया गया। सेक्टर 5 स्थित आशा लता दिव्यांग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सभी को यह उपकरण वितरण दिया गया।
सीएसआर विभाग की ओर से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के साथ मिलकर दिव्यांग जनों के बीच उपकरण का वितरण किया गया। उपकरण पाकर दिव्यांग काफी खुश नजर आए और कहा कि आज से हमारी जिंदगी आसान हो गई। हमें मिले उपकरण हमारे जिंदगी जीने का एक बहुत बड़ा सहारा होगा। अब हमें किसी सहारे के इंतजार में घर में बैठकर जाना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि छोटा-छोटा प्रयास हमेशा दिव्यांग जनों को देकर हम उन्हें समाज के साथ जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपकरण मिलने के बाद उनके चेहरे में जो मुस्कान और खुशी देखने को मिलती है इससे बड़ा अनुभव और कुछ नहीं हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Dhanbad: निर्माण कार्य में भारी अनियमितता, महिला जिप सदस्यों ने आंदोलन की दी चेतावनी
उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगों में देखी खुशी
निदेशक प्रभारी अमरेंद्र प्रकाश ने कहा कि खुशी और सुख तब महसूस होता है। जब आंख में आंसू आ जाते हैं। आज उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगों में जो खुशी देखी और उनके आंसू देखकर जो आंख में आंसू आए उससे बड़ा अनुभव नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार से दिव्यांगता है ऐसे में हमें और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को हम उसका लाभ देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को उपकरण वितरण करने का काम करेंगे।




















