पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा में नगर पालिका पार्षद तपन कांदू की हत्या के मुख्य आरोपी जाबीर अंसारी को गिरफ्तार किया है। बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना के पुलिस की और कोलकाता सीबीआई की टीम ने पेंक नारायणपुर थाना के काछो से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शूटर ने पार्षद की हत्या में जिस सफेद रंग की अपाची मोटरबाइक का प्रयोग किया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। सीबीआई की टीम हत्या के मुख्य आरोपी अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद उसे लेकर झालदा के लिए लेकर गयी।
तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी
पश्चिम बंगाल में मार्च में संपन्न नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद निर्वाचित पार्षद तपन कांदू को 13 मार्च को सफेद अपाची पर आये तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बोकारो थर्मल पुलिस एवं सीबीआई की टीम ने तीन दिन पूर्व स्थानीय बाजार से हत्या में प्रयुक्त अपाची बाइक को जब्त किया था। अपाराधी को गिरफ्तार करने में सीबीआई की टीम के अलावा स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश कुमार चैहान,अनि विक्रांत मुंडा,आशीष कुमार,अजय कुमार यादव,सअनि अनूप नारायण सिंह,बिनोद मुंडा,इलियास लकड़ा जवानों के साथ शामिल थे।




















