BOKARO : बोकारो रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन की सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत साढ़े 38 करोड़ की लागत से होने वाले काम का ऑनलाइन शिलान्यास किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अमल में आने के साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में आने वाला बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हो जाएगा। इस योजना के तहत बोकारो रेलवे स्टेशन पर कई अत्याधुनिक सुविधाएं जुड़ जाएंगी, जिनसे यहां की यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर उपस्थित धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो के विधायक तथा विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। आम लोगों को यह बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे बोकारो रेलवे स्टेशन को अब हवाई अड्डे की तरह सारी सुविधाएं मिलेगी। बोकारो के लोग यहां से अपनी यात्रा को और आरामदायक बना सकेंगे। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन पर खास तैयारी की गई थी और एक भव्य समारोह का है आयोजन किया गया था।





















