बोकारो: बुधवार सुबह बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में आग लग गयी। आग लगने के बाद आनन फानन एक यूनिट को बंद किया गया, वहीं दूसरा पैनल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने की सूचना पावर प्लांट स्थित सीआईएसएफ फायर विंग को दी गई। फायर विंग के जवानों एवं अधिकारियों ने धधकते आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाने में सफलता हासिल की। बता दें इस दौरान पैनल और बोर्ड पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग के कारण इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम नहीं करने पर यूनिट भी ट्रिप कर गया। घटना के समय यूनिट से लगभग 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। आग लगने का कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा विभाग इसकी जांच में जुटा है।
चिराग पासवान के विधायक नितेश सिंह पर हत्या की धमकी का गंभीर आरोप, FIR दर्ज होते ही बिहार राजनीति में हलचल
पूर्णिया में कसबा विधायक नितेश सिंह (लोजपा-आर) सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज किया...




















